यीशु सलीब पर मुआ तेरे लिए मेरे लिए
Chorus
यीशु सलीब पर मुआ, तेरे लिए मेरे लिए;
कैसा महान दुःख सहा, तेरे लिए मेरे लिए।
नदियाँ वो कैसी खून की, ख्रीष्ट के क्रूस से बह गई,
धुल गये पाप, मिट गये दाग, ×2
यीशु ख्रीष्ट के लहू से।
धो डालो आज पापों को, दिल से मिटा दो दागों को,
हो जाओ साफ तन-मन से आज ×2
यीशु ख्रीष्ट के लहू से
मारा गया था क्रूस पर, छेदा गया था क्रूस पर,
मैं भी बचा और तुम भी बचो, ×2
यहोवा की सजाओं से।