येशु का नाम सुखदायी भजन करो भाई
Verse 1
येशु का नाम सुखदायी भजन करो भाई
ये जीवन दो दिन का…
Verse 2
ये जीवन है माटी का पुतला
पानी पडत धुल जाई॥ भजन करो भाई
ये जीवन दो दिन का…
Verse 3
ये जीवन है फूलों का माला
धूप लगत मुरजाई॥ भजन करो भाई
ये जीवन दो दिन का…
Verse 4
ये जीवन है चंदन की लकडी
आग लगत जल जाई॥ भजन करो भाई
ये जीवन दो दिन का…
Verse 5
ये जीवन है कागज की टुकडा
हवा लगत उड जाई॥ भजन करो भाई
ये जीवन दो दिन का…