यात्री हूँ मैं जग में प्रभुजी
Verse 1
यात्री हूँ मैं जग में प्रभुजी
Chorus
यात्री हूँ मैं जग में प्रभुजी, ×2
चलता हूँ मार्ग में तेरा ×2
वो निशान तू ही है यीशु जी, ×2
बन्दरगाह तू मेरा बन्दरगाह तू मेरा।
Verse 2
सोचा था मैं यह जग मेरा, ×2
खेस कुटुम्ब सब बहुत है प्यारा ×2
धोखा सब! कोई न सहारा, ×2
व्यर्थ ही व्यर्थ है सारा व्यर्थ ही व्यर्थ है सारा।
Verse 3
धन दौलत सब मान और इज्जत, ×2
यहीं रहेगा जल जाएगा ×2
यह जगत! पाप से है भरा, ×2
श्राप ही श्राप है सारा श्राप ही श्राप है सारा।
Verse 4
ऐसा कर प्रभु अन्त मैं जानूँ, ×2
और जानूँ मेरी आयु के दिन को ×2
अब बता कैसा अनित्य हूँ, ×2
खेदित हूँ मैं पूरा, खेदित हूँ मैं पूरा।
Verse 5
जान गया मैं उस दिन प्रभुजी, ×2
बदला जीवन लहू से मेरा ×2
बड़ा आनन्द तू ने कहा था, ×2
पाप क्षमा हुआ तेरा, पाप क्षमा हुआ तेरा।
Verse 6
इस जग में अब मैं हू मुसाफिर, ×2
क्रूस उठाकर चलता रहूँगा ×2
पाया मैं। अनमोल धन को, ×2
है जो यीशु से भरा, है जो यीशु से भरा।
Verse 7
आँख जब मेरी बन्द हो जाए, ×2
यात्रा मेरी पूरी हो जाए ×2
पहुचूँ मैं स्वर्गीय वतन में, ×2
यह है गीत अब मेरा यह है गीत अब मेरा।