Stuti Songs
TLBC 211

विश्वास योग्य मेरे प्रभु

Add to which set?

    Chorus

    विश्वास योग्य मेरे प्रभु, मैं तेरी स्तुति करूँगा

    मैं तेरी स्तुति करूँगा, विश्वास योग्य मेरे प्रभु

    करुणा से बुलाया है और मुझे संभाला है

    और मुझे संभाला है

    इसलिए मैं तुझे भजूँगा और तेरी स्तुति करूँगा।

    मैं तेरे प्रेम से हे प्रभु कितनी ही बार दूर गया

    कितनी ही बार दूर गया

    पर जब मैं तेरे पास आया, तूने मुझे क्षमा कर दिया।

    तू मेरा सच्चा साक्षी है विश्वास योग्य तू प्रभु है

    विश्वास योग्य तू प्रभु है

    सनातन का मेरा प्रभु मैं तेरी स्तुति करूँगा।

    तू मेरा शरणस्थान है, और तू ही मेरा गढ़ भी है

    और तू ही मेरा गढ़ भी है

    मेरे किलें के चारों ओर मेरा रक्षक तू ही है।

    What's wrong?

    TLBC 211 · विश्वास योग्य मेरे प्रभु