वादा जो किया, वह निभाना तुम सदा -2
Vaada Jo Kiya
Verse 1
वादा जो किया, वह निभाना तुम सदा -2
जिस तरह मेरे परमेश्वर ने है साथ तुमको दिया -2
Verse 2
स्वार्थ न हो शर्त न हो प्यार ऐसा करो,
हर कमी को प्यार से तुम दिल से पूरा करो।
हर ख़ुशी हर गम में भी तुम दोनों साथ रहो,
हर कदम पे बनके ताकत साथ चलते रहो।
जो गलती हो अगर माफ़ कर दो उस तरह
जिस तरह मेरे परमेश्वर ने है माफ़ तुमको किया।
Verse 3
आरज़ू है घर तुम्हारा प्यार से ही बने,
ज़िन्दगी में अब तुम्हारे खुदा ही पहले रहे।
सारे सपने सारे अरमां साथ पूरे करो एक हुए हो,
एक रहोगे ये आज वादा करो।
करो इतना प्यार तूम जो कभी न हो ख़त्म,
जिस तरह मेरे परमेश्वर ने है प्यार तुमसे किया।