उस क्रूस की क्या बात है
Verse 1
उस क्रूस की क्या बात है
Chorus
उस क्रूस की क्या बात है जिसने है हम को बचाया
यीशु मसीह ने तेरे लिए, मेरे लिए लहू बहाया
Verse 2
जब मैं गुनाहों में डूबा हुआ था, उस क्रूस पर मेरा नाम लिखा था ×2
उस क्रूस पर मेरा नाम लिखा था
यीशु ने अपना खून बहा कर, उस नाम को है मिटाया
यीशु मसीह ने तेरे लिए, मेरे लिए लहू बहाया
Verse 3
जब वो चढ़ाया था उस क्रूस पर, मसीह ने कहा ए पिता माफ़ कर ×2
मसीह ने कहा ए पिता माफ़ कर
माफ़ कर दे उन लोगों को, जिसने मुझे ठुकराया
यीशु मसीह ने तेरे लिए, मेरे लिए लहू बहाया
Verse 4
अब है गुनाहों से क्या वासता, मसीह संग रहूँ मैं रहूँ मैं सदा
मसीह संग रहूँ, मैं रहूँ मैं सदा
पिता के ही चरणों में गाता रहूँ मैं, अब ये गीत दोबारा
यीशु मसीह ने तेरे लिए, मेरे लिए लहू बहाया