Stuti Songs
TLBC 207

उपकार की भेंटे अपनी

Add to which set?

    Chorus

    उपकार की भेंटे अपनी

    44888721928100कोरस:- उपकार की भेंटे अपनी, ×2

    प्रभु को चढ़ाना है।

    प्रभु को चढ़ाना है। प्रभु को चढ़ाना है।

    Verse 1

    जो भी हमारा प्रभु का सारा, ×2

    जिसका उसको देना है। ×2

    भण्डारी हम प्रभु के जग में, ×2

    दसवां ही लौटाना है।

    दसवां ही लौटाना है। प्रभु को चढ़ाना है।

    Verse 2

    ईश्वर की है कृपा भारी, ×2

    हमको धन्य मनाना है। ×2

    हिस्सा दो प्रभु को जो कुछ हो, ×2

    निज भेंटे भी लाना है।

    निज भेंटे भी लाना है। प्रभु को चढ़ाना है।

    Verse 3

    ख्रीष्ट प्रभु ने स्वर्ग को त्यागा, ×2

    हमको प्रेम दिखाना है। ×2

    सारा जीवन दे दो प्रभु को, ×2

    तब आशीषें पाना है।

    तब आशीषें पाना है। ×2

    प्रभु को चढ़ाना है।

    What's wrong?

    TLBC 207 · उपकार की भेंटे अपनी