तोरे सिवा जाऊं कहाँ, पाऊं तुझे जाऊं जहाँ (4)
Verse 1
तोरे सिवा जाऊं कहाँ, पाऊं तुझे जाऊं जहाँ ×4
Verse 2
प्रभु मैं था एक अज्ञानी, अनुग्रह से ही तेरी, महिमा जानी ×2
भेड़ हूँ मैं, तू है गडरिया, आत्मा से मुझको चरा
तोरे सिवा जाऊं कहाँ, पाऊं तुझे जाऊं जहाँ ×2
Verse 3
काले समन्दर से, मैं घिरा था, आस न थी कोई, डूब रहा था ×2
आ के यीशु तूने बचाया, जीवन का मार्ग दिखाया
तोरे सिवा जाऊं कहाँ, पाऊं तुझे जाऊं जहाँ ×2
Verse 4
प्रभु मैं था एक अभिमानी, करता था अपनी मनमानी ×2
पत्थर सा दिल पिघलाया, सच्चा प्रेम करना सिखाया
तोरे सिवा जाऊं कहाँ, पाऊं तुझे जाऊं जहाँ ×2
Verse 5
मोरे जीवन के तुम स्वामी, तुमको अर्पण, प्राण, आत्मा भी
तोरे जैसा कौन है प्रेमी, न मिलेगा, तू सा कोई
भेड़ हूँ मैं, तू है गडरिया, आत्मा से मुझको चरा
तोरे सिवा जाऊं कहाँ, पाऊं तुझे जाऊं जहाँ ×2
Verse 6
सारे मिलकर जय जय गाएँ, तेरे आगे शीश झुकाएँ ×2
सर्वशक्तिमान है तू, न कोई तुझ सा प्रभु
तोरे सिवा जाऊं कहाँ, पाऊं तुझे जाऊं जहाँ ×2