तेरे सन्मुख शीश नवाते हे जग के करतार
Verse 1
तेरे सन्मुख शीश नवाते हे जग के करतार
Chorus
तेरे सन्मुख शीश नवाते हे जग के करतार
डूबे हुओं को दे दो सहारा, कर दो बेड़ा पार।
Verse 2
पाप के बादल सिर पर छाये, घिरा हुआ तूफान
तुम बिन नैय्या कौन संभाले, मेरे प्रभु महान,
आ के बचा लो प्राण हमारे, जग के खेवनहार। डूबे हुओं को...
Verse 3
जन्म के अंधो को दी आँखें, रोगी लिए बचाय
पाप क्षमा किए, सब पापिन के, मुर्दे दिए जिलाए,
पापी हृदय हम भी लाए, धो दो तारणहार। डूबे हुओं को...
Verse 4
सुन्दर पक्षी पर्वत सागर, सबके सृजनहार
आके विराजो मन-मंदिर में, बन्दे करे पुकार,
व्याकुल हृदय तुमको पुकारे, आजा तारणहार। डूबे हुओं को…