तेरे दिल के दर पर- यीशु खटखटाता,
Chorus
तेरे दिल के दर पर- यीशु खटखटाता,
खोलो तुम दरवाजा- वह है आना चाहता।
Verse 1
बनना चाहता है वह- हाँ हाँ तेरा ही मेहमान आज
तेरा रंज ओ फिकर- वह उठाना चाहता।
Verse 2
खुशी अपनी देता- हाँ हाँ होवे तू जलाली
रात दिन तेरे साथ ही- वह है रहना चाहता।
Verse 3
नम्र आवज से बोलता- हाँ हाँ, मुआ तेरे वास्ते
छोड़ो बदसलूकी- खोलो दर मैं आता।
Verse 4
तेरी खातिर मैंने- हाँ हाँ पहना ताज कटीला
तुझको अब जलाली ताज हूँ मैं पहनाता। (2
Verse 5
खोलता हूँ दरवाजा- हाँ हाँ दिल का ऐ मसीह
आ और इसमें रह तू- मैं हूँ दिल से चाहता।
Verse 6
यीशु प्यारों कहता- हाँ हाँ कीमती वक्त है जाता
वक्त गया जो प्यारों- वापस फिर नही आता।