शान्ति का राजा आ रहा है,
Verse 1
शान्ति का राजा आ रहा है,
Chorus
शान्ति का राजा आ रहा है, होवे जय जयकार, होवे जय जयकार
राजाओं के राजा यीशु मसीह की, होवे जय जयकार, होवे जय जयकार
Verse 2
बालक उसका स्वागत करते, राह में अपने कपड़े बिछाते ×2
इतना गहरा प्यार दिखाते, मानो अपने दिल हैं बिछाते ×2
ऊंचे स्वर से दिल से कहते, होवे जय जयकार, होवे जय जयकार।
Verse 3
होशन्ना के नारे उनके, सारे आकाश में गूँज रहे हैं ×2
श्रद्धा भक्ति और खुशी से, दिल भी अपने झूम रहे हैं ×2
दाऊदवंशी यीशु मसीह की, होवे जय जयकार, होवे जय जयकार।
Verse 4
सुनने वालों आज दिलों को, सामने उसके अर्पण कर दो ×2
खाली दिलों को अर्पण करके, उसकी महिमा का दर्शन कर लो ×2
साथ हमारे आवाज मिलाओ, होवे जय जयकार, होवे जय जयकार।