Stuti Songs
TLBC 166

राजा यीशु के योद्धाओं तुम हो जाओ तैयार

Add to which set?

    Chorus

    राजा यीशु के योद्धाओं तुम हो जाओ तैयार

    बैरी शैतान से लड़ना है तुम हो जाओ तैयार

    अन्धियारे के हाकिम से यह युद्ध हमारा है

    गर्जन वाले सिंह जैसे जिसने ललकारा है

    उसके सामने ठहर सको तुम बान्ध लियो हथियार

    अपने शत्रु को पहचानों रहता अन्धियारे में है

    भेष बदल कर परख रहा वह इस संसार में है

    सत्य वचन की ज्योति से मिट जायेगा यह अन्धकार

    यीशु मसीह की शक्ति से होते जाओ बलवान

    प्रार्थना और विनती करने से भागेगा यह शैतान

    यीशु मसीह की आज्ञा से करना न कभी इन्कार

    धार्मिकता की झिलम पहन लो सत्य से बान्ध कमर

    पैरों में मेल के जूते हों विश्वास हो परमेश्वर

    सिर पर उद्धार का टोप पहन और वचन की लो तलवार

    What's wrong?

    TLBC 166 · राजा यीशु के योद्धाओं तुम हो जाओ तैयार