परम पिता की हम स्तुति गांए
Verse 1
परम पिता की हम स्तुति गाये
वही है जो बचाया हमें
सारे पापों को करता क्षमा
सारे रोगों को करता चंगा
Verse 2
धन्यवाद दे उसके आसन में
आनंद से आयें उसके चरणों मे
संगीत गाकर खुशी से
मुक्ति चट,टान को जय ललकारें
Verse 3
वही हमारा हैं परम पिता
तरस खाता हैं सर्व सदा
पूरब से पच्छिम है जितनी दूर
उतनी ही दूर किये हमारे गुनाह
Verse 4
माँ की तरह उसने दी तसल्ली
दुनिया के खतरों में छोडा नही
निर्मल दूध है वचन का दिया
और दी हमेशा की जिंदगी
Verse 5
चरवाहे की मानिंद ढूंढा उसने
पापों के बीच से निकाला हमे
हमको बचाने को जान अपनी दी
ताकि हाथ में हम उसके रहे
Verse 6
घोंसले को बार बार तोडकर उसने
चाहा कि सीखेम् हम उडना उससे
परों पर उठाया उकाब की तरह
ताकि हमको चोट न लगे