ओ आकाश और सूर्य चंद्रमा
Chorus
ओ आकाश और सूर्य चंद्रमा,
स्तुति करो सारा भूमण्डल
यीशु ने तुझ से प्रेम किया, तेरे लिए अपना प्राण दिया,
नरक से आत्मा को बचा लिया, अनन्त जीवन सबको दिया,
अनुग्रहकारी प्रिय यीशु, धर्मी होकर वह दुख सहा,
हरा दिया बैरी शैतान को, मृत्यु पर यीशु विजयी हुआ,
दूतों ने सुनाया सुसमाचार, यीशु जी उठा है ज़रूर,
जाके बताओ यह समाचार, बाजे बजाते गाते जय जयकार,