Stuti Songs
TLBC 141

मिलकर हम सन्ना तेरी गाते, सारे जहाँ को सुनाते

Add to which set?

    Chorus

    मिलकर हम सन्ना तेरी गाते, सारे जहाँ को सुनाते

    जय-जय हो तेरी, महिमा हो तेरी प्रभु,

    सबको हम यह गीत सुनाते।

    सारे जहां का सहारा, डूबे हुओं का किनारा

    नैया हमारी डोले, मौजों में खाये हिलोरे

    ले चल किनारे ले जा, बन कर तू माँझी ले जा

    हम सबको पार लगा दे, हल्लेलूयाह

    चारों तरफ है घटायें, घनघोर बादल हैं छाये

    सूझे नही अब किनारा, तू ही हमारा सहारा

    ले चल किनारे ले जा, बन कर तू माँझी ले जा

    हम सब को पार लगा दे, हल्लेलूयाह

    पापों में जीवन हमारा, कष्टों को झेल रहा है

    कैसे बचेंगे सारे, पापी हैं जीवन हमारे

    तू ही हमारी आशा, तू ही हमारा राजा

    हम सब को पार लगा दे, हल्लेलूयाह

    What's wrong?

    TLBC 141 · मिलकर हम सन्ना तेरी गाते, सारे जहाँ को सुनाते