मौत को हरा कर जिंदा हुआ, जिंदा हुआ है मसीह
Verse 1
मौत को हरा कर जिंदा हुआ, जिंदा हुआ है मसीह
महिमा से भरी नयी देह पाकर, जिंदा हुआ है मसीह
वो जिंदा हुआ, जैसे उसने कहा था ×2
Verse 2
ऐ मौत तेरा ज़ोर अब कहाँ, अब तू बोल तेरा डंक है कहाँ
तुझे यीशु ने पराजित किया, तेरा कोई न काम अब यहाँ
वो जिंदा हुआ, जैसे उसने कहा था ×2
मौत को हरा कर......
Verse 3
जो यीशु पर ईमान लाएगा, वो कभी भी मरेगा नहीं
उसके पाप सारे होंगे क्षमा, उसमें श्राप का कोई ज़ोर ही नहीं
वो भी जिंदा रहेगा, प्रभु यीशु की तरह ×2
मौत को हराकर......
Verse 4
जिंदा हुआ है मेरा खुदा है ×4
आओ उसके दर्शन कर लो, यीशु की जय जयकार कर लो ×2
वो जिंदा हुआ, जैसे उसने कहा था ×2
मौत को हराकर.......