Stuti Songs
TLBC 123

महिमा से तू जो भरा हुआ, ज्योति में सदा रहने वाला

Add to which set?

    Verse 1

    महिमा से तू जो भरा हुआ, ज्योति में सदा रहने वाला,

    मनुष्यों में तूने जन्म लिया, फिर से यीशु जग में तू आएगा।

    आएगा यीशु आएगा, फिर से यीशु जग में तू आएगा

    मनुष्यों में तूने जन्म लिया………

    Verse 2

    भूमि आकाश में समा न सका, मन्दिरों में तू रह न सका,

    नम्र होकर चरनी में पैदा हुआ, मनों में हमारे घर तू बना।

    घर तू बना, यीशु घर तू बना, मनों में हमारे घर तू बना

    नम्र होकर चरनी में पैदा हुआ………

    Verse 3

    खैमे में आकर तू ही बसा, लोगों को अपने लिए फिरा,

    अग्नि और बादल में तू ही दिखा, फिर से यीशु अपनी महिमा दिखा।

    महिमा दिखा यीशु महिमा दिखा, फिर से यीशु अपनी महिमा दिखा।

    अग्नि और बादल में तू ही दिखा……….

    Verse 4

    दानिय्येल की तूने प्रार्थना सुनी, एज्रा की तूने सहायता की,

    बाबुल में तूने बेदारी भेजी, अपने लोगों को फिर से दे रिहाई।

    दी रिहाई यीशु दी रिहाई, अपने लोगो को फिर से दी रिहाई

    बाबुल में तूने बेदारी भेजी……..

    Verse 5

    तू ही हमारा राजा है, तू ही मुक्तिदाता है,

    फिर से आने वाला है, प्यारे प्रभु यीशु तू जल्दी आ।

    जल्दी आ यीशु जल्दी आ, प्यारे प्रभु यीशु तू जल्दी आ।

    फिर से आने वाला है………

    What's wrong?

    TLBC 123 · महिमा से तू जो भरा हुआ, ज्योति में सदा रहने वाला