कोई तुम्हें बुला रहा, एक नज़र तो मोड़ लो
Chorus
कोई तुम्हें बुला रहा, एक नज़र तो मोड़ लो।
क्यों यह गुनाह लिए चले, उनको यही पर छोड़ दो।
Verse 1
रूक के जरा सोचो तुम मरने के बाद होगा क्या?
मिली तुम्हें जो जिन्दगी प्रभु को उससे दोगे क्या?
ले लो तुम जिंदगी नई, नये कदम भी मोड़ लो।
Verse 2
राहें हैं जिंदगी की दो, जिस पर सभों को चलना है
दुनिया की राहों में चल रहे, या राहे मसीह चलना है
अब तुम नये इंसान बनो, दुनिया से रिश्ता तोड़ दो।
Verse 3
देखो कोई सलीब से, तुमको अभी बुला रहा
अपने पिता से जिंदगी, नई तुम्हें दिला रहा
आ जाओ तुम सलीब से, अपना भी नाता जोड़ लो।