खुद को चढ़ा दें तो, सेवा कर पाएंगें
Verse 1
खुद को चढ़ा दें तो, सेवा कर पाएंगें
खुद मर जाए तो, खुद से जी पाएंगे।
Verse 2
क्रुस उठाने से, भावना बदल जाएगी
धीरज रखने पर, शान्ति भी मिल जाएगी।
Verse 3
नाम और आदरमान, यीशु नाम के लिए
उसकी महिमा करें, दीन और नम्र बनें।
Verse 4
कल की चिन्ता मे, व्याकुल न हो बेटी
अब तक संभाला है, आगे संभालेगा।
Verse 5
धन संचय न करो, चोरी हो जाएगा,
दे दो प्रभु के लिए, पूरा हो जायेगा। ×2