Stuti Songs
TLBC 111

ख्रीष्ट यीशु दयालु प्रभु, तू ही है सृजनहार,

Add to which set?

    Chorus

    ख्रीष्ट यीशु दयालु प्रभु, तू ही है सृजनहार,

    हम सब गाते हल्लेलूयाह, तू ही है तारणहार।

    जन्म तू ने जगत में लिया, कंगाल घर में जीवन बिताया,

    संकट कष्ट तू ने उठाया,

    किया हमारा उद्धार। (यीशु प्यारे)

    किया हमारा उद्धार। किया हमारा उद्धार। किया हमारा उद्धार।

    शिष्यों की नैय्या ख़तरे में जब थी, आँधियों से जब डगमगाती थी,

    आज्ञा देकर तूने आँधी को थामा,

    बेड़ा किया तू ने पार। (यीशु प्यारे)

    बेड़ा किया तू ने पार। बेड़ा किया तू ने पार। बेड़ा किया तू ने पार।

    पाप का रोगी, जीवन भर मैं था, यत्न भी करता पर कुछ न बनता,

    यीशु जब तेरा, वस्त्र छुआ तब,

    चंगा हुआ यह बीमार। (यीशु प्यारे)

    चंगा हुआ यह बीमार। चंगा हुआ यह बीमार। चंगा हुआ यह बीमार।

    What's wrong?

    TLBC 111 · ख्रीष्ट यीशु दयालु प्रभु, तू ही है सृजनहार,