जिस तरह मेरे परमेश्वर ने है साथ तुमको दिया
Verse 1
जिस तरह मेरे परमेश्वर ने है साथ तुमको दिया
Chorus
वादा जो किया...
Verse 2
स्वार्थ ना हो, शर्त ना हो, प्यार ऐसा करो.
हर कमी को प्यार से तुम,
दिल से पूरा करो.
हर खुशी हर गम में भी तुम दोनों साथ रहो।
हर कदम पे, बन के ताक़त,
साथ चलता रहो।
जो गलती हो अगर, माफ़ कर दो उस तरह
जिस तरह मेरे परमेश्वर ने है माफ़ तुमको किया।
Verse 3
आरज़ो है, घर तुम्हारा,
प्यार से ही बने,
जिंदगी मैं, अब हमारी
खुदा ही पहले रहे.
सारे सपने, सारे अरमान, साथ पूरे करो,
एक हुए हो, एक रहोगे ये आज वादा करो.
करो इतना प्यार तुम, जो कभी ना हो ख़तम,
जिस तरह मेरे परमेश्वर ने है प्यार तुमसे किया।
वादा जो किया, वो निभाना तुम सदा
जिस तरह मेरे परमेश्वर ने है साथ मेरा दिया।
जिस तरह मेरे परमेश्वर ने है माफ़ मुझको किया।
जिस तरह मेरे परमेश्वर, ने है प्यार हमसे किया।