Stuti Songs
TLBC 93

जंगली दरख्तों के दर्मियान

Add to which set?

    Verse 1

    जंगली दरख्तों के दर्मियान, एक सेब के पेड़ के समान

    नजर आता है मुझे ऐ मसीह, सारे सन्तों के बीच में तू।

    Chorus

    हम्द करुँ तेरी ऐ प्रभु, अपने जीवन भर इस, जंगल के सफर में

    गाऊॅ शुक्र गुजारी से मैं, गाऊॅ शुक्र गुजारी से मैं

    तू ही है नरगिस खास शारोन का, हाँ तू सोसन भी वादियों का,

    Verse 2

    सन्तों से भी तू है अति पवित्र, कैसा कामिल और शान से भरा।

    इत्र के समान है तेरा नाम, खुशबू फैलाता है जहाँ में,

    ↻ Chorus

    Verse 3

    तंगी, मुसीबत और बदनामी में, बना खुशबूदार तेरे समान।

    घबराहट की लहरों से गर, डूबूं दुःख के सागर में,

    ↻ Chorus

    Verse 4

    अपने जोरावर हाथ को बढ़ा, मुझे अपने सीने से लगा।

    अभी आ रहा हूँ तेरे पास, पूरी करने को तेरी मर्जी,

    ↻ Chorus

    Verse 5

    ताकि दे दूँ मैं काम को अंजाम, पाऊॅ तेरे दीदार में इनाम।

    ↻ Chorus

    What's wrong?

    TLBC 93 · जंगली दरख्तों के दर्मियान