होके कुर्बान हर गुनाह से तूने मुझको है बचाया
Chorus
होके कुर्बान हर गुनाह से तूने मुझको है बचाया
हर खुशी मिली, तुझ में मसीह, जब से दिल में, तू है आया।
Verse 1
इस जहाँ की, कोई दौलत, लगती नहीं प्यारी मुझे
जब से प्यारा, प्यारा तेरा नाम, मेरे होठों पे है आया
Verse 2
क्या कोई रोक, सकेगा, मुझको आने से तेरे करीब
जब भी चलती, आंधी कोई, साथ अपने तुझे पाया
Verse 3
ज़िन्दगी मेरी, मेरे खुदा, तेरे आने की राह ताके
जल्दी आना, संग मैं चलूँ, तूने जो घर है बनाया