हे यहोवा हे बल मेरे, सदा हैं सच्चे मार्ग तेरे
Chorus
हे यहोवा हे बल मेरे, सदा हैं सच्चे मार्ग तेरे,
करता है सिद्ध सब मार्ग मेरे - हे यहोवा !
मेरे शत्रु घेरें मुझको, बन्धनों से पाताल के जकड़े,
बाढ़ अधर्म की मुझको डराए, ×2
पर प्रभु मुझको कभी न छोड़े
मृत्यु के जाल से जब दी दुहाई, बन गया रक्षक और ऊंचा गढ़,
मन्दिर से सुनी मेरी दुहाई, ×2
तब पृथ्वी कांपी और थर्राई।
जब प्रभु कोप में क्रोधित हुआ, नेवें पहाड़ों की सब हिल गई,
उसके मुख से अग्नि निकलकर, ×2
शत्रुओं को चट कर गईं।
दयावन्तों पर दयालु बनता, टेड़े पर तू तिर्छा बनता,
घमण्डियों को नीचा करता, ×2
तू सर्व ज्ञान और सामर्थ रखता।
तू ही मेरा दीपक जलाता, मेरे अन्धियारे को ज्योति बनाता,
अपनी शक्ति का हाथ बढ़ाता, ×2
अपनी सामर्थ से मुझको उठाता। ×2