हे करूणा निधान तू यीशू महान
Chorus
हे करूणा निधान तू यीशू महान,
सिंहासन पर तू विराजमान । ×2
हे करूणा.........
Verse 1
पवित्र तू है सत्य तू है, ×2
दाऊद की कुंजी हाथ में तेरे है,
खोले हुओं को कोई बन्द न करता,
बन्द किए को कोई खोल न सकता, ×2
यह है तेरी शान,
Verse 2
सात तारे जिसके दाहिने हाथ में है, ×2
सोने की सात दीवटों में फिरता है,
प्रथम और अन्तिम जीवित सदा है,
दोधारी तलवार हाथ में तेरे है, ×2
यह है तेरा मान,
Verse 3
आंखे तेरी अग्नि की ज्वाला है, ×2
पांव उत्तम पीतल के समान है,
आत्मा ईश्वर का पास जिसके है,
पुस्तक खोलने में जयवन्त तू ही है, ×2
धन्य-धन्य प्रधान,
Verse 4
जो आमीन और विश्वासयोग्य है, ×2
सच्चा गवाह और सृष्टि का मूल है,
भस्मकारी आग और न्यायी तू है,
धीरज धरता सामर्थी तू है, ×2
तू है सबसे महान,
Verse 5
भजते प्रभु जी तुझको हम मिलकर, ×2
दण्डवत् करते आभारी होकर,
बड़े सामर्थी काम किए है,