हमसे बरनी न जाए मसीह तुम्हारी महिमा
Verse 1
हमसे बरनी न जाए मसीह तुम्हारी महिमा
Chorus
हमसे बरनी न जाए मसीह तुम्हारी महिमा ×2
Verse 2
तुम स्वर्ग छोड़कर आए, ×2
तुम मुक्ति और जीवन लाए,
कि पापी लिए बचाए, मसीह तुम्हारी महिमा। ×2
Verse 3
अन्धों को आँखें दीना, ×2
कोढ़िन को चंगा कीना,
कि मुर्दे दिए जिलाए, मसीह तुम्हारी महिमा। ×2
Verse 4
पानी पर चल दिखलाया, ×2
तू ने हवा को डांट थमाया,
कि चेले लिए बचाए, मसीह तुम्हारी महिमा। ×2
Verse 5
मेरे पाप क्षमा सब कीना ×2
मेरे दिल में दर्शन दीना,
कि प्रभु से दियो मिलाए, मसीह तुम्हारी महिमा। ×2
Verse 6
सूली पर बरछी खाई, ×2
तूने अमृत धार बहाई,
कि दास सदा गुण गाए, मसीह तुम्हारी महिमा। ×2