हम है प्रभु का स्वर्गीय घराना
Chorus
हम हैं प्रभु का स्वर्गीय घराना
जिसमें प्रभु खुद ही रहता है।
कैसा सुन्दर है प्रभु का घराना ×2
चारों दिशाओं से बुलाया है
एक देह बने हैं नाता है लहू का ×2
चाहे हजारों भाषाओं से हैं।
एक नया मनुष्य हमको बनाया ×2
स्वर्गीय कुटुम्ब के तो हम सब हैं,
एक साथ मिलकर गठकर रहते ×2
ईश्वर का डेरा हम बनते हैं।
न कोई काला, गोरा धनी है ×2
और न गरीब कोई बड़ा भी है
न कोई छोटा, अनपढ़ और ज्ञानी ×2
यीशु प्रभु ही तो सब कुछ है