हा॥ हा॥ कितना आनंद
Verse 1
हा॥ हा॥ कितना आनंद
हा॥ हा॥ कितना आनंद
हमे प्रभु येशु से मिला
अब सबको यहाँ… ये करे हम बयाँ
कैसे ये फूल मन का खिला… हा॥ हा॥
Verse 2
स्वीकार हमको किया… और प्यार हमको दिया
पापों की दरियाओं से… तूने पार हमको किया
Verse 3
हम तो भूले भटके थे… हमें सीधे रास्ते पे लाया
सुख चैन चाहा था जो… प्रभु चरणों में हमने पाया
Verse 4
सुनके तेरे वचनों को… जीवन सफल हो गया
जीना रहा इक तरफ… मरना सरल हो गया