धन्यवाद सदा प्रभु ख्रीष्ट तुझे
Verse 1
धन्यवाद सदा प्रभु ख्रीष्ट तुझे
Chorus
545274511430000कोरस:- धन्यवाद सदा प्रभु ख्रीष्ट तुझे, तेरे सन्मुख शीश नवाते हैं
हम तेरी आराधना करने को, मन्दिर में तेरे आते हैं।
Verse 2
धन्य वीरों का इस मंडली के, तेरे नाम पे जो बलिदान हुए ×2
हम उनके साहस त्याग को ले, ×2
नित्य आगे बढ़ते जाते हैं।
Verse 3
अपराध क्षमा कर दयानिधि, बल पौरुष दे अगुवाई कर ×2
फिर अपने तन मन जीवन को, ×2
वेदी पर आज चढ़ाते हैं।
Verse 4
जिस क्रूस पे तेरा रक्त बहा, संसार के पापी जन के लिए ×2
उस क्रूस-ध्वजा से प्रेम तेरा, ×2
हम दुनियाँ में फैलाते हैं।