धन्य धन्य तुझको, प्रभु हम करते बारंबार
Verse 1
धन्य धन्य तुझको, प्रभु हम करते बारंबार
Chorus
धन्य धन्य तुझको, प्रभु हम कहते बारंबार ×2
Verse 2
अंधियारे जीवन में हमारे, प्रेम का दिप जलाया ×2
पाप कपट सब दूर हुए, हृदय में तेज जगाया ×2
तेरी होवे जय-जयकार ×2
प्रभु हम करते बारंबार।
Verse 3
पर्वत तेरी शान बताते, सागर प्रेम तिहारा ×2
चाँद सितारों में जो देखा, पाया रुप तिहारा ×2
सब जीवन का आधार ×2
प्रभु हम करते बारंबार।
Verse 4
कृपा दीन दयाल करो अब, द्वार तिहारे आये ×2
आत्मादान बलिदान करो, हम कब से आस लगाये ×2
तेरी महिमा अपरम्पार ×2
प्रभु हम करते बारंबार।