देखो देखो कोई आ रहा है
Chorus
देखो देखो कोई आ रहा है, कैसी महिमा! मसीह आ रहा है।
आँखें अपनी उठाकर तो देखो, कैसी शान से मसीह आ रहा है।
वो भी कैसी सवारी है देखो, आसमान की बेदारी तो देखो
बाजे बजते हैं, दूत गाते है, कैसे शान से मसीह आ रहा है।
Verse 1
वहाँ सूरज और चाँद है न कोई, अब तो मुर्दे पड़ें हैं न कोई
हम सब डरते हैं, और काँपते हैं, न्याय करने मसीह आ रहा है।
Verse 2
अब नहीं है वो काँटों का मुकुट, वह तो पहने है महिमा का मुकुट
कैसी प्यारी दुल्हन! जो संवारी हुई! जिसको लेने मसीह आ रहा है।
Verse 3
यह दुनिया हमारी मिटेगी, एक नई दुनिया फिर से बनेगी
सब नया होगा, जग नया होगा, राज्य करने मसीह आ रहा है।