चढ़ाता हूँ मैं धन्यवाद प्रभु।
Chadhata Hu Main Dhanyavad Prabhu
Verse 1
चढ़ाता हूँ मैं धन्यवाद प्रभु।
Verse 2
चढ़ाता हूँ मैं धन्यवाद प्रभु क्रूस के उस प्रेम के लिये,मारा गया और गाड़ा गया था, जी उठा मेरे लिये।
Verse 3
काँटों का ताज पहना तूने सिर पर, हाथ पाँव ठोंके क्रूस पर तेरे,हुआ था बलि मेमने की नाई, सहा सब मेरे लिये। - 2
Verse 4
दुःख सहा तूने कि शांति मैं पाऊँ, क्रूस पर चढ़ा मेरे लिये,मृत्यु को सहा मैं जीवन पाऊँ, कैसा प्रेम मेरे लिये।
Verse 5
देखता हूँ महिमित स्वर्ग मेरा, न पाया गुण से यह मेरे। ख़ुशी के आसू के साथ भजूं मैं, यह सब दान मेरे लिये।