Stuti Songs
TLBC 41

बिन तेरे मैं कुछ भी नहीं, बिन तेरे मैं कुछ भी नहीं

Add to which set?

    Chorus

    बिन तेरे मैं कुछ भी नहीं, बिन तेरे मैं कुछ भी नहीं

    यहोवा.. मुझे तेरी जरुरत है ×2

    प्यार तू करता इतना (2),

    अपने हाथो पे खोदी मेरी सूरत है,

    यहोवा.. मुझे तेरी जरुरत है ×2

    Verse 1

    तू मेरे चेहरे की रौनक, और है मेरी कुव्वत ×2

    हसमत और ज़लाल के बादशाह, तुझसे है मेरी ज़ीनत ×2

    तेरे बिना ये ज़िंदगी मेरी (2), बे रौनक बे सूरत है

    Verse 2

    तेरा कलाम है ऐसे, जैसे हो अनमोल मोती ×2

    चिराग है कदमो के लिए, और मेरी राहो की ज्योति ×2

    साहेजमा तू ज़िंदा खुदा तू (2), तू ना झूठी मूरत है

    Verse 3

    आसमा तूने बनाया, समुन्दर की हद ठहराई ×2

    चरिंद परिंद पहाड़ दरिया, और फूलो से धरती सजाई

    कायनात इतनी सुंदर बनाई (2), तू कितना खूब सूरत है

    What's wrong?

    TLBC 41 · बिन तेरे मैं कुछ भी नहीं, बिन तेरे मैं कुछ भी नहीं