भजने आये हैं प्रभु जी आत्मा सच्चाई से तुझको
Verse 1
भजने आये हैं प्रभु जी, आत्मा सच्चाई से तुझको
झुकते हैं प्रणाम करते, आएं हैं हम भजने-भजने।
Verse 2
पपियों का मित्र तू है, पाप को तू मिटाने आया
तू है सच्चा मुक्तिदाता, आएं हैं हम भजने-भजने।
सत्य, जीवन मार्ग तू है, पिता से हमको मिलाने आया
अच्छा चरवाहा तू ही है, आएं हैं हम भजने-भजने
ज़ख्मी हाथ हैं कैसे सुन्दर, तू ने जय पाई है सब पर
अपना प्रभु जान तुझ को, आए हैं हम भजने-भजने।
मण्डली का प्रधान तू है-और सिरे का पत्थर भी है
राजाओं का राजा तू है-आएं हैं हम भजने-भजने। ×2