भजन करूँ मैं भजन करूँ
Chorus
भजन करूँ मैं भजन करूँ,
नाम मसीह का मैं लेता रहूँ
Verse 1
दुश्मन मुझको मेरे सताएं, दोष वह मुझ पर झूठे लगाएं
उनके लिए मैं दुआ करूँ
Verse 2
लोग जो झूठी बातें गढें, चारों तरफ बदनाम करें,
फिर भी मैं उनको क्षमा करूं
Verse 3
हाथ पकड़ ले प्यारे मसीह, राह दिखा दे जो है सही
तेरे मैं पीछे-पीछे चलूं।
Verse 4
रंज दुःख मेरे मिटेगें तमाम, लेता रहूंगा सदा तेरा नाम
चरणों में तेरे सदा रहूं ×2