Stuti Songs
TLBC 35

बैतलहम के ऐ छोटे कस्बे, तुझे खामोशी में सोते

Add to which set?

    Chorus

    बैतलहम के ऐ छोटे कस्बे, तुझे खामोशी में सोते

    54017349525000कोरसः- बैतलहम के ऐ छोटे कस्बे, तुझे खामोशी में सोते देखा,

    अन्धेरी गलियों में तेरी लेकिन, जलाल-ऐ-अब्दी चमकते देखा।

    Verse 1

    सुबह के तारे यह कह रहे थे, कि यीशु जब तू ज़मीं पर आया, ×2

    तमाम आलम को खुर्रमी और, खुशी से लबरेज़ होते देखा। ×2

    ↻ Chorus

    Verse 2

    तू बादशाहे आसमां से, ज़मीन पर आया तबीब बनकर, ×2

    हर एक इन्सां के दर्द-ओ-गम को, लमहे में मादूम होते देखा। ×2

    ↻ Chorus

    Verse 3

    दिली तमन्ना है यह हमारी, कि हम से मर्ज़ी हो पूरी तेरी ×2

    कि जिस तरह इन्तज़ाम रब्ब का, तेरी बिलादत में होते देखा। ×2

    ↻ Chorus

    Verse 4

    गुज़र गयी, है शवे तारीकी, चमक उठा है नूर आसमान से ×2

    फिर एक दफा हमने आसमान से, यीशु मसीह को भी आते देखा। ×2

    ↻ Chorus

    What's wrong?

    TLBC 35 · बैतलहम के ऐ छोटे कस्बे, तुझे खामोशी में सोते