अमूल्य लहू से बचे हुए जन
Chorus
अमूल्य लहू से बचे हुए जन, प्रतापमय ईश्वर की है सन्तान
प्रभु का भजन गाओ सन्तगण,
आदर, महिमा, स्तुति जयगान, आदर, महिमा, स्तुति जयगान
बीत रहा था यह जीवन, कुमार्ग से मेरा यह तन
कहता था मैं कुवचन, था नहीं मन में शान्ति और चैन।
चलता था मैं चाकल पथ में, जिसके अन्त में था मरण
नरक के दण्ड को अपनाकर, कमाई करता था पाप का धन।
जीवित सत्य ईवर का, लेता नहीं था उसका नाम
दुनियाँ के धर्म-कर्म से, जाना चाहता था स्वर्ग-धाम।
असीम करूणा के कारण, किया मानव रूप धारण
देकर क्रूस पर अमूल्य प्राण, किया हमारा पूर्ण तारण।
पवित्र लहू की धारा में, शु़द्व हुआ मैं अब पापी जन
खोला जो आत्मिक यह नयन, भर दिया प्रभु ने स्वर्गीय ज्ञान।