Stuti Songs
TLBC 383

आवाज़ आसमां पे, गूंज रही है ये

Daud bhi dekho yahowa ke bhawan mai

Add to which set?

    Verse 1

    आवाज़ आसमां पे, गूंज रही है ये

    पवित्र पवित्र पवित्र तू ही तो यहोवा …… 2

    Verse 2

    दूतों ने मिलकर फिर इक नया गीत ऊंचे सुरो में है गाया

    वो ही नया गीत बनके मेरा मीत मेरे लबों पे है आया …… 2

    क्या साज वो बजाते है और क्या उनको बजाने वाले है …… 2

    तख़्त जलाली है जिसका लगा, वो तू ही तो यहोवा

    आवाज़ आसमां पे …

    Verse 3

    दाऊद भी देखो यहोवा के आंगन में झूम झूम कर गाए

    उसकी परस्तिश में ऐसा वो नाचे की पाव भी थमने न पाएं …… 2

    मैं भी दाऊद के जैसे गाऊंगा मैं भी उसकी परस्तिश में नाचुंगा …… 2

    मेरे लबों पे है जिसकी सना, वो तू ही तो यहोवा

    आवाज़ आसमां पे …

    Verse 4

    अदभुत अनुग्रह हवाओं में फैला है कैसा है अदभुत नज़ारा

    मूसा के पास देखो बैठा एलिशा और यूसुफ है कितना प्यारा …… 2

    जहां सजदो पे सजदे होते है सब घुटने जहां पर झुकते है …… 2

    जिसकी मुहब्बत में दिल मेरा डूबा, वो तू ही तो यहोवा

    आवाज़ आसमां पे …

    What's wrong?

    TLBC 383 · आवाज़ आसमां पे, गूंज रही है ये