आओ जग के लोग सब ही
Chorus
आओ जग के लोग सब ही
आओ जग के लोग सब ही, यीशु राजा बुलाता है ×2
जग में जिसका स्थान नहीं है ×2
जग में जिसका मान नहीं है ×2
राज्य तुम्हें देने के लिए ×2
यीशु राजा बुलाता है।
Verse 1
सिर पर काँटो का ताज निशानी ×2
छाप है उसकी बहती पसली ×2
छेदे हाथ पसारे हुए ×2
यीशु राजा बुलाता है।
Verse 2
आओ भाईयों आओ बहनों ×2
आकर उसको परखो देखो ×2
सारा भार उठाने के लिये ×2
यीशु राजा बुलाता है।