आओ हम यहोवा के लिए ऊँचे स्वर से गाएँ
Chorus
आओ हम यहोवा के लिए, ऊँचे स्वर से गाएँ,
अपनी मुक्ति की चट्टान का, जय जयकार करें।-2
Verse 1
धन्यवाद करते हुए, उसके सन्मुख आये
भजन गाते हुए, उसका जय जयकार करें।-2
Verse 2
क्योंकि यहोवा, महान ईश्वर है,
सारे देवताओं के ऊपर, महान राजा है।-2
Verse 3
क्योंकि, वह हमारा, परमेश्वर है,
और हम उसकी प्रजा, उसके राज्य की भेड़ें हैं।-2