आओ हम यहोवा का धन्यवाद करें
Chorus
आओ हम यहोवा का धन्यवाद करें
अपने सारे हृदय से वन्दना करें,
उसके फाटकों में स्तुति करें
और जय ललकारें ।
जिसने बनाया हमें, वो है हमारा आधार
जिसने दी हमको है श्वांस, वो है हमारा उद्धार
उसकी हो जय जय, हो आराधना,
वो है सभों का प्रधान।
अपने सारे तन मन से हम उसकी महिमा करें,
वो है शिफा और नजात, उसकी प्रशंसा करें,
वो है जग का त्राता और तारणहार