आज हमारी नगरी में जन्मा तारणहारा
Chorus
आज हमारी नगरी में, जन्मा तारणहारा।
यीशु नाम है उसका, पुत्र है वह ईश्वर का;
यह खुशियाँ दिल में समाएं न, आज हमारी...
दूत मिले हैं मेषपाल से, खुशखबरी सुनाने को;
ज्ञानियों ने भी देखा है, सुन्दर तारा पूरब में।
कैसी बात है यह अजब, समझ न आये क्या है गजब
यह खुशियाँ दिल में समाएं न, आज हमारी ...
कितना पावन है यह दिवस, जब पापी ईश्वर से मिले;
जिसने पाया दर्शन प्रभु का, उसके सारे पाप मिटे।
मुझको मिला नया जीवन, मन मेरा हुआ पावन;
यह खुशियाँ दिल में समाएं न, आज हमारी...